गोड्डा
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने दो करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्टेडियम
और उप स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा दशकों पुरानी मांग आज पूरा हुआ। जिला परिषद, गोड्डा और भवन निर्माण विभाग योजना निधि द्वारा तकरीबन 2 करोड़ रुपए से निर्मित बसंतराय प्रखंड मुख्यालय में स्टेडियम और प्रखंड क्षेत्र के राहा पंचायत के कोरियाना चौक पर उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने नारियल फोड़कर कर किया। मौके पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि दशकों से प्रखंड मुख्यालय में स्टेडियम की मांग रही थी। ताकि यहां के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का बेहतर मौका मिल सके। और हमें बेहद खुशी है कि आज इस स्टेडियम और उपवास केंद्र का शिलान्यास खुद से किये। यह उपलब्धि मेरा नहीं बल्कि यहां के जनता मालिकों का है। यहां के मालिकों ने दस साल बाद जो हमें दायित्व सौंपा है। उस पर खरे उतरने का प्रयास कर रहा हूं। मैं पुरे गोड्डा विधानसभा के जनता मालिकों का शुक्रगुजार हूं। यहां के सारी समस्याओं से अवगत हुं। इस छह माह में मेरा यही प्रयास रहा है कि किस गांव में क्या चीज की आवश्यकता है। मैंने इस क्षेत्र की समस्याओं को बहुत ही करीब से देखा है। धीरे-धीरे सभी समस्याओं का सामाधान करुंगा। गोड्डा विधानसभा की जनता का देन है कि दोबारा मौका दिया है। इसे यू ही व्यर्थ जाने नहीं दूंगा।
योजना के कार्य की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल पर कहा कि अगर घटिया सामग्री का स्तेमाल भवन निर्माण कार्य में हो रहा है तो सम्बंधित पदाधिकारी और ठिकेदार सभी नपैंगे। हम सिर्फ जांच नहीं करवाते जेल तक भी भेजवाते है। एफआईआर तो होगा ही, हम गलत कामों को कभी बर्दाश्त नहीं करते, हमेशा गलत कामों का विरोधी रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोड्डा विधानसभा का विकास उसकी पहली प्राथमिकता में है। रात दिन गोड्डा और क्षेत्र के विकास के लिए चिंतित रहता हूं। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी हो रही है कि बहुत कम समय में कई अहम योजनाओं को धरातल पर उतार दिया है। कहा कि विधायक निधि का बिना एक पैसा खर्च किए ही बहुत अहम और लाभकारी योजना लोगों के बीच में प्रस्तुत किया है। उन्होंने विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने वाले को हिदायत देते हुए कहा कि विकास के मार्ग पर अवरुद्ध पैदा ना करें। सांप्रदायिक शक्तियों समाज के तोड़ने वालों से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। इंडिया गठबंधन के झारखंड के नेता हेमंत सोरेन है तो हिम्मत है। यहां बाहरी शक्तियों को चलने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र वासियों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपस्वास केंद्र मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही स्टेडियम में प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तारासेंगे और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जौहर बिखेरेंगे। मौके पर प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य मो अरसद वहाब, जिप सदस्य मो एहतेशामुल हक, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता नेता मौजूद थे।




