विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने किया महेशपुर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा
MLA Prof. Stephen Marandi visited various Durga Puja pandals in Maheshpur block.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने आज महेशपुर प्रखंड अंतर्गत महेशपुर,रोलाग्राम और बड़कियारी के दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। विधायक के इस दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं झामुमो के कई नेता भी शामिल रहे।इस अवसर पर उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं से भेंट की तथा सभी को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की अपील की। विधायक ने पूजा समितियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा जैसे पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब और धार्मिक सहिष्णुता से है। ऐसे अवसरों पर समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने पूजा आयोजकों से व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विधायक के दौरे से पूजा समितियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरे के दौरान महेशपुर के एसडीपीओ विजय कुमार, झामुमो जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहूल अमीन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, मैनुद्दीन अंसारी, नसीम अहमद, मोताहार शेख, बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन, निरोज मड़ैया, मोहर्रम शेख,बोकुल शेख,नुर आलम शेख,साइमन मुर्मू, बोड़ो हेम्ब्रम समेत कई झामुमो कार्यकर्ता, पूजा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



