मां देवी दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ पड़े सैकड़ों श्रद्धालु, डीसी ने किया आगाज
Hundreds of devotees gathered as soon as the doors of Maa Devi Durga were opened, DC inaugurated it.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ शहर के भगत पाड़ा स्थित सरस्वती पुस्तकालय के पास सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य तरीके से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कहा जाता है कि जब पाकुड में राजा का शासन रहा करता था, तब से इसी स्थान पर मां देवी दुर्गा की आराधना व पूजा अर्चना की जा रही है। इस वर्ष भी भव्य तरीके से मां देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। मां देवी की षष्ठी पूजा हेतु पट खोलने के पहले मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, आईटीडीए पदाधिकारी पहुंचे। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने इन सभी को पुष्प गुच्छ एवं पौधे देकर तथा चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही साथ बुजुर्ग सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा नारियल फोड़ कर मां देवी दुर्गा का पट खोला गया। पट खोलते ही मां देवी दुर्गा का दर्शन करने सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। फिर षष्ठी पूजा का शुभारम्भ विधिवत किया गया। इस अवसर पर अम्लान कुसुम सिन्हा सहित कमेटी के सदस्य एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।



