विश्व नदी दिवस के अवसर पर नदी और नलकूप के सोक पिट की सफाई अभियान आयोजित
On the occasion of World River Day, a cleaning drive was organised for the soak pits of rivers and tube wells.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में आज विश्व नदी दिवस के अवसर पर नदी और नलकूप के सोक पिट की सफाई हेतु विशेष अभियान आयोजित किया गया।अभियान का उद्देश्य नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रदर्शित करना है। उद्देश्य है कि नदियों के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जल स्रोतों की सफाई और रखरखाव में योगदान देना, समुदाय को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना। नदी और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई,नलकूप के सोक पिट की सफाई और रखरखाव,स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन। नदियों और जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित करना, समुदाय में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना,जल प्रदूषण में कमी और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में सुधार लाना है। उपायुक्त मनीष कुमार ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से अपने आसपास के जल स्रोतों और नदियों की सफाई एवं संरक्षण में भाग लें और पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग करे।



