झुंझुनू

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने झुंझुनूं चूरू नयी बस लगाने 

और ठहराव स्टैंड यथावत करने के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर अरूण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर झुंझुनूं चूरू नयी बसे लगाने और बसों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग उठाई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी एवं ब्लॉक महासचिव सपना बाबल ने बताया कि झुंझुनूं से सुबह व शाम झुंझुनूं चूरू आने जाने की बहुत कम बसें चलने के कारण स्कूलों के छात्र, कोलेज में पढ़ने वाले, लाईब्रेरी में आने वाले सभी स्टूडेंट दुखी हों रहें है और परीक्षाओ से भी वंचित हों रहें हैं। इसी के साथ ही शाम को 6.30 बजें झुंझुनूं  से चूरू चलने वाली बस मंडावा मोड़ पर ड्राईवर की लापरवाही के कारण नहीं रूकती है और सुबह चूरू से आने वाली बस नांद बस स्टैंड पर 8.45 बजें भी नहीं रूकती है। इसके बाद 9.10 बजें चलने वाली बस पुनः शुरू की जाए और 9.30 बजें नांद स्टैंड पर आने वाली बस भी नहीं रुकती है, इस बस का ठहराव नियमित किया जाए। झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां ने बताया कि बसों की समस्याओं के कारण बेरोजगार विधार्थियों व स्कूल, कोलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट परेशान हो रहें हैं और जिसके कारण उनका भविष्य खराब हो रहा है। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, जिला महासचिव रितू गढ़वाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष मंजू महला, उपाध्यक्ष अनिला राहड़, उपाध्यक्ष किरण महला , उपाध्यक्ष शारदा देवी ने जल्द ही आमजन की समस्या के समाधान की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button