रामपुर शाहबाद
रावण ने छल से किया माता सीता का हरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। श्रीरामलीला मंचन के आठवें दिन सूर्पणखा के नासिक छेदन से रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। इसके बाद खरदूषण वध, सीता हरण का आकर्षक मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध दिया। मंचन में दिखाया गया कि सोने का मृग देख सीता जी ने उसे पाने की जिद की। इसके बाद भगवान राम ने मृग का पीछा किया। माया रूपी मृग भगवान राम को जंगल की ओर दूर लेकर चला गया। हाय राम-हाय राम की आवाज सुन सीता जी परेशान हो गईं। कहा कि मेरे राम संकट में हैं। उनकी मदद के लिए लक्ष्मण को भेजा। लक्ष्मण ने जाते समय उन्होंने कुटी के चारों ओर तीर से रेखा खींच दी और माता सीता से उसके पार न जाने को कहा। लक्ष्मण को जाते ही रावण ब्राह्मण का वेश में पहुंचा और भिक्षा के बहाने उनका हरण कर लिया। राम व लक्ष्मण व सीता की खोज में वन-वन भटकते व विलाप करते किष्किधा पर्वत पहुंचे। यहां भगवान राम व हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई। दोनों का मिलाप देख दर्शक भावुक हो गए। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकश शर्मा, महाप्रबंधक देवेन्द्र अग्रवाल, सुरेश बाबू गुप्ता, केशव गुप्ता, व्यापारी नेता मुकेश चन्द गुप्ता, महेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल, ब्रजमोहन शर्मा, मयंक अग्रवाल, वेदप्रकाश चंद्रवंशी, कन्हैया लाल शर्मा, अमित चंद्रवंशी, अन्नू रावत आदि रहे।



