खेलखैरथल

17 व 19 वर्षीय छात्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन आज

17 वर्ष वर्ग मैच में झुंझुनूं एकेडमी की टीम रही विजेता: चुरू उप विजेता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल। राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता समापन की ओर है शनिवार दोनो वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। देर शाम 17 वर्षीय वर्ग का फाइनल मुकाबला भी हुआ जिसमें चुरू और झुंझुनु एकेडमी के बीच रोमांचक मैंच मे झुंझुनू एकेडमी विजेता रही,चुरू उपविजेता ,एस एस बीकानेर को तीसरा स्थान पर संतोष करना पड़ा
19 वर्षीय वर्ग का फाइनल मैच रविवार प्रात:खेला जाएगा टूर्नामेंट का समापन समारोह प्रात:10.15 बजे आयोजीत होगा 
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल के प्राचार्य अमर लाल ने बताया शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में 19 वर्षीय वर्ग में झुंझुनु एकेडमी और बीकानेर में मुकाबला हुआ जिसमें बीकानेर विजेता रहा,दूसरे सेमीफाइनल मे खैरथल-तिजारा और चुरू के मध्य मैच मे,चुरू जीत दर्ज की।
19 वर्ष वर्ग का फाइनल रविवार को प्रातः चुरू और बीकानेर के मध्य खेला जाएगा 
17 वर्षीय सेमीफाइनल मुकाबलों मे एस एस बीकानेर और चुरू के बीच मैंच में चुरू विजेता रहा,दूसरे सेमीफाइनल मे सीकर और झुंझुनु एकेडमी के बीच हुए मुकाबले मे झुंझुनू एकेडमी विजेता रही शाम को हुए फाइनल मे चुरू और झुंझुनू एकेडमी के बीच हुए मुकाबले मे जीत दर्ज कर  झुंझुनु एकेडमी प्रतियोगिता का विजेता बना
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button