सुख समृद्धि और देश की तरक्की की कामना
स्मृति ने किए अहोरवा भवानी,कालिकन भवानी और दुर्गन भवानी के दर्शन

कालिकन भवानी के दर्शन के लिए जाते हुए स्मृति ईरानी
कालिकन भवानी में आरती करते हुए स्मृति ईरानी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। लोकसभा चुनाव हारने के बाद सोमवार को दूसरी बार शारदीय नवरात्र में अमेठी आई पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने देवी मंदिरों में माता रानी के दर्शन कर संसदीय क्षेत्र की जनता की सुख, समृद्धि, कल्याण और देश की तरक्की की कामना की। जिले की सीमा पार होते ही इन्हौना से संग्रामपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी आगमन पर स्वागत की तैयारियां रविवार को ही शुरू हो गई थी। ईरानी ने कहा कि उन्होंने मां से यही प्रार्थना की है कि देश का हर नागरिक स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहे और निरंतर तरक्की करे। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नवरात्र के मौके पर सोमवार को अमेठी के अहोरवा भवानी, कालिकन भवानी और दुर्गन भवानी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना की। स्मृति ईरानी ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने नवरात्र के शुभ अवसर पर शक्तिपीठ कालिकन भवानी, दुर्गन भवानी और अहोरवा भवानी मंदिर में पूजा अर्चना की ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू आदि पार्टी नेताओं के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने बी एच ई एल, जगदीशपुर, तिलोई मुसाफिरखाना , मुंशीगंज, गौरीगंज में जगह जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
अमेठी के विकास, लोगों के कल्याण और राष्ट्र की प्रगति के लिए कामना की है।देश का हर नागरिक स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहे और तरक्की करे,मां से यही प्रार्थना है।
स्मृति ईरानी
पूर्व केंद्रीय मंत्री


