गाजियाबाद

रामलीला में अंगद–रावण संवाद की शानदार प्रस्तुति, 

सांसद अतुल गर्ग रहे मुख्य अतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। श्री नव धार्मिक रामलीला कमेटी गुलाब वाटिका में चल रहे रामलीला महोत्सव में सोमवार की रात दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि यह पहला दशहरा है जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आमजन को राहत देने के लिए खाने-पीने की वस्तुओं से जीएसटी हटाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। त्योहारों पर प्रायः महंगाई बढ़ जाती है, लेकिन पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने महंगाई कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है।
उन्होंने रामलीला में मंचन कर रहे कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कलाकार हजारों साल पुरानी परम्पराओं को जीवंत कर समाज के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं, जो सराहनीय है।
रामलीला के मंचन में सोमवार को ‘रावण दरबार’ और ‘अंगद–रावण संवाद’ की प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अंगद की प्रभावशाली संवाद अदायगी और रावण की गर्वीली प्रतिक्रियाओं ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दर्शकों ने जोरदार तालियों और जयकारों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
      रामलीला के अध्यक्ष विनोद कुमार व चैयरमेन संजय अग्रवाल ने सांसद को पटका पहनाकर व राम दरबार की पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया ।इस दौरान महीपाल जांगिड़, हरिओम शर्मा, इंद्रपाल जांगिड़, दीपक कुमार, विश्राम सिंह, मनोज मंगल दीपक जैन, राकेश सिंह, पंकज त्यागी आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button