गोड्डा

पांडूबथान अवस्थित वेयरहाउस का उपायुक्त द्वारा किया गया मासिक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव के द्वारा पांडुबथान अवस्थित वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा अन्य निर्वाचन सामग्री के भंडारण व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही उन्होंने सील, सीसीटीवी कैमरा, फायर सेफ्टी, अलार्म सिस्टम एवं 24×7 सुरक्षा गार्ड की तैनाती हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण  के क्रम में प्रवेश-निकास रजिस्टर, लॉग बुक, स्टॉक रजिस्टर एवं निरीक्षण पंजिका की प्रविष्टियों का सत्यापन किया गया।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता नियमित रूप से जांची जाए। फायर सेफ्टी उपकरणों की वैधता एवं उपयोगिता की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान  उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला निर्वाचन विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button