बरेली

बरेली बवाल प्रकरण पार्षद ओमान के चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर

मौलाना तौकीर के करीबी का बरातघर सील

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। बवाल की साजिश रचने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों और रिश्तेदारों पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई की। यहां सपा पार्षद ओमान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि नाले पर बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध तरीके से चार्जिंग स्टेशन बनाया गया था। बुलडोजर से बाउंड्री वाल को तोड़ दिया गया। पार्षद उमान का एक और चार्जिंग स्टेशन विद्युत चोरी से संचालित होता पाया गया। इस पर भी कार्रवाई की गई है।
तौकीर रजा का रिश्तेदार हिरासत में 
मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार मोहसिन रजा खान और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है। मोहसिन रजा मननानी मियां का दामाद है। मोहसिन के घर पर कार्रवाई करने के लिए बीडीए और नगर निगम की टीम पहुंची थी। इस दौरान मोहसिन रजा की अफसरों से तीखी नोकझोंक हो गई। मोहसिन ने आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया और कहा कि यह मामला सिर्फ राजनीतिक है। वह 2005 में आईएमसी छोड़ चुके हैं। तौकीर रजा  से कोई वास्ता भी नहीं है।
बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड स्थित नरियावल में हमसफर बरातघर को सील कर दिया है। ये बरातघर शराफत का है, जो शहर के सूफीटोला का निवासी है और मौलाना तौकीर रजा का बेहद करीबी बताया जाता है। बीडीए की टीम मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ हमसफर बरातघर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने नोटिस चस्पा किया है, जिसके मुताबिक अवैध तरीके से निर्माण करने पर यह कार्रवाई की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button