गोड्डा

शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा 

गोड्डा से बिहार ले जाई जा रही थी विदेशी शराब, एक युवक गिरफ्तार

127 बोतल विदेशी-देशी शराब बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए गोड्डा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बसंतराय थाना छेत्र के बादे गांव के समीप रविवार को संध्या 6 बजे पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बसंतराय पुलिस ने एक युवक को शराब की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से 127 बोतल देशी और विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी थाना प्रभारी रामदेव वर्मा ने बसंतराय थाना में सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोरियाना चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान डेरमा मोड़ से कोरियाना गांव की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई। युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।जबकि एक अन्य बाइक सवार युवक बाइक लेकर भागने में सफल रहा। भागने के क्रम में बाइक से देशी विदेशी शराब कि दो बोरी नीचे गिरी जिसमे बड़ी संख्या में शराब बरामद किया गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल से दो बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 125 बोतल रॉयल झारखंड (300 एमएल) विदेशी/देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान मिथलेश यादव (उम्र 22 वर्ष), पिता बुधुनारायण यादव, निवासी शकहारा,थाना नवादा बाजार, जिला-बांका (बिहार) के रूप में हुई है। उसे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस निरीक्षक ने कहा कि बसंतराय थाना के रास्ते बिहार सीमा में शराब की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। बताते चलें कि बिहार में शराब बंदी के कारण शराब माफ़िया इसी रास्ते से शराब की तस्करी किया करते हैं। बीते माह में भी बसंतराय पुलिस द्वारा शराब की बड़ी खेप बरामद की गई थी। बावजूद शराब तस्करी का खेल बदस्तुर जारी है। मौके पर बसंतराय थाना प्रभारी राम देव वर्मा, एएसआई अशोक कुमार, एस आई दया शंकर पांडेय, मनोज कुमार, संजय कुमार, रंजन गिरी आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button