बेतुल
बैतूल शिक्षिका के खिलाफ सहकर्मी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप
अतिथि शिक्षक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शासकीय हाई स्कूल थपोड़ा में कार्यरत वर्ग दो के अतिथि शिक्षक योगेश भटकरे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर सहकर्मी शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भटकरे ने बताया कि 24 सितंबर को उषा दहिकर व प्रीति चांगना ने स्कूल की छुट्टी 4:15 बजे कर बच्चों को प्राथमिक शाला में खड़ा करवा दिया था, जबकि कक्षा सातवीं की कक्षा संतोष निंबेकर ले रहे थे। बच्चों को रोकने पर उषा दहिकर ने भड़कते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। भटकरे ने बताया कि उषा दहिकर ने हाथ भी उठाया, यदि संतोष निंबेकर बीच-बचाव नहीं करते तो मारपीट कर देती। घटना की शिकायत जनौना बैरियर चौकी पर की गई, जिस पर पुलिस 112 वाहन से पहुंची और 25 सितंबर को गवाहों के बयान लिए। बयान के दौरान भी उषा दहिकर गवाहों को धमका रही थी। 26 सितंबर को उषा दहिकर का बेटा और दो अनजान व्यक्ति स्कूल पहुंचे और भटकरे को देख कहा कि देख लेंगे। आदिवासी संगठन की धमकी भी दी गई। भटकरे ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि उषा दहिकर द्वारा बेटे और अनजान व्यक्तियों को शाला में बुलाना चिंता का विषय है। साथ ही, एसएमसी अध्यक्ष सुनील बारस्कर व सदस्य शिक्षकों को समय पर आने के निर्देश दे चुके हैं, परंतु उषा दहिकर इसका उल्लंघन करती हैं और कहती हैं कि उन्हें कोई कुछ नहीं कह सकता। शिकायतकर्ता के अनुसार संस्था प्रमुख द्वारा 2024-25 में नियम विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की भर्ती की गई, जिसमें प्रीति चांगना का नाम है। इसकी शिकायत के बाद उषा और प्रीति द्वारा भटकरे को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। भटकरे ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे विद्यालय का वातावरण बिगड़ने से बच सके।


