गोड्डा
बलबड्डा सूर्य सरोवर तालाब में गंगा आरती,
हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ – SDPO चंद्रशेखर आज़ाद परिवार संग हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिले के बलबड्डा सूर्य सरोवर तालाब परिसर में सोमवार की संध्या गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) चंद्रशेखर आज़ाद मुख्य अतिथि के रूप में अपने परिवार संग शामिल हुए। उन्होंने माँ गंगा एवं माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मेला अध्यक्ष अरुण राम ने अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं जिला परिषद सदस्य कदमी देवी ने सीडीपीओ के धर्मपत्नी को सौल देकर सम्मानित किया वहीं, बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की पूरे दल-बल के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। गंगा आरती के साथ-साथ दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।




