गाजियाबाद
महाराजा अग्रसेन का 5149वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। वैश्य समाज सेवा संस्था के तत्वावधान में लोनी-दो नंबर स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस पर महाराजा श्री अग्रसेन का 5149वां जन्मोत्सव भव्य समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जय भगवान गोयल (अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट एवं वरिष्ठ भाजपा नेता) और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने अतिथियों को पगड़ी, पटका और महाराजा अग्रसेन का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने वैश्य समाज सेवा संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज को महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए एकजुटता और समरसता बनाए रखनी चाहिए तथा राजनीति और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
अपने संबोधन में जय भगवान गोयल ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भगवान श्रीराम के वंशज थे और कुश की 34वीं पीढ़ी में जन्मे थे। उनके पिता महाराजा वल्लभ सेन ने पांडवों के साथ युद्ध करते हुए बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने यज्ञों में पशु बलि की परंपरा को अस्वीकार करते हुए क्षत्रिय पद त्याग दिया और अग्रकुल की स्थापना की।
समारोह में संस्था अध्यक्ष जीवनलाल सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार जैन, संरक्षक राजीव सिंघल, महासचिव अनंत राम गुप्ता सहित समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे


