पाकुड़

तनवीर आलम ने लिया विभिन्न छठ घाटों का जायजा, किया स्वागत, की अपील

Tanveer Alam inspected various Chhath Ghats, welcomed them and appealed for

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह- पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तनवीर आलम ने पाकुड़ नगर स्थित विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाटों में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित सुविधाओं समेत सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। तत्पश्चात छठ पूजा समितियां के सदस्यों के साथ वार्तालाप भी किया एवं अहम सुझाव दिया। वही तनवीर आलम के पहुंचते ही छठ पूजा समितियां के सदस्यों के द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी छठ घाट समितियों के सदस्य अन्य के चेहरे पर खुशी का आलम जग जाहिर था। वही तनवीर आलम ने आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ लोक आस्था की महापर्व छठ पूजा त्यौहार मनाने की अपील भी किया। इस दौरान पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास, रामविलास महतो, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारुल इस्लाम, नगर अध्यक्ष बंसराज गोप, शाहिद इकबाल उर्फ चंचल नसीम आलम, सफीक आलम, एहदिन शेख सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही छठ पूजा समिति की ओर से उपाध्यक्ष रवि जयसवाल, कोषाध्यक्ष संजय भगत, बप्पी बर्मन, बप्पा दे, बप्पी भगत, जितेंद्र भगत, सोनू जयसवाल और मनोज बर्मन समेत कई सदस्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button