पाकुड़
दुर्गा पूजा की अष्टमी पर तनवीर आलम ने किया पूजा पंडालों का दौरा
Tanveer Alam visited the puja pandals on the eighth day of Durga Puja.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पाकुड़। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने पाकुड़ नगर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने नारी शक्ति दुर्गा पूजा पंडाल, सरस्वती पुस्तकालय दुर्गा पूजा पंडाल तथा कालिकापुर दुर्गा पूजा समिति पहुंचकर पूजा समितियों के प्रयासों की सराहना की और समस्त पाकुड़वासियों को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वही तनवीर आलम के पहुंचते ही पूजा समितियों के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव उदय लखमानी, जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला महासचिव मोनिता कुमारी, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा (मिस्टर) समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



