अमेठी
बसपा ने बुलाई बी वी एफ की बैठक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। नौ अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित रैली की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने बहुजन वालेंटियर फोर्स की बैठक बुधवार को सुबह दस बजे विभा गेस्ट हाउस में बुलाई है। बहुजन वालेंटियर फोर्स के जवानों के साथ जिला और विधानसभा कमेटियों को भी बुलाया गया है।बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने मंगलवार को बैठक की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से बर्चुअल मीटिंग की और समय से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
भादर संवाद के अनुसार बामसेफ की जिला सह-संयोजक आशा देवी के आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 9अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने के संदेश दिए गए।राम बली गौतम, चैतूराम, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

