सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों के सम्मान में हुआ विदाई समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। अमेठी डिपो के दो रोडवेज कार्मिक और सेवानिवृत्त हो गए हैं। जूनियर फोरमैन संतोष कुमार पाण्डेय और परिचालक शिवराम विश्वकर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी बिदाई दी और स्वस्थ जीवन के साथ सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
ए आर एम ने कहा कि सरकारी सेवा में कार्यभार ग्रहण करना और सेवानिवृत्त होना प्रकृति के नियमों में शामिल हैं।अच्छे कार्मिकों के काम की चर्चा रिटायरमेंट के बाद भी होती है। दोनों कर्मचारियों ने अपनी सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरी की है। इसके लिए ये बधाई के पात्र हैं।
विदाई समारोह में स्टेशन अधीक्षक के साथ अन्य रोडवेज कर्मचारी भी मौजूद रहे।

