गाजियाबाद
संविधान निर्माता सर डॉ. बी. एन. राव व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए बैठक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी । भारत के संविधान निर्माता सर डॉ. बी. एन. राव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के योगदान को उचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 3 अक्टूबर 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
बैठक का आयोजन सोनूचंद एस.एस. संगीत अकादमी, निर्माण बिहार मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-02, निकट सनातन मंदिर, दिल्ली में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।
आयोजकों का कहना है कि “विगत कई दशकों से संविधान निर्माता सर डॉ. बी. एन. राव एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान की उपेक्षा होती रही है। अब समय आ गया है कि उनकी कृतियों और कृतित्व को शासकीय एवं सामाजिक स्तर पर पुनः प्रतिष्ठित किया जाए।”
बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख हस्तियों में क्रांतिवीर सुशील खन्ना (वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी), धर्ममूर्ति पं. लक्ष्मण बालयोगी (मुख्य प्रशासकीय न्यासी, विश्व पुरोहित यजमान न्यास परिसंघ), जीवकांत झा (राष्ट्रीय संयोजक नदी संवाद), सचिन पाटिल (राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्र पुनर्निर्माण मिशन), प्रद्युम्न कुमार सिन्हा (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र सृजन अभियान), डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह (सूत्रधार राष्ट्रवाद से रामराज्य), श्री जितेन्द्र रघुवंशी (राष्ट्रीय महासचिव स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति), श्री भारत भूषण विद्यालंकार (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), देवदत्त उपाध्याय, रघुवंश वर्मा, राजकुमार भारद्वाज, डॉ. मनीष कुमार, अधिवक्ता महेंद्र शर्मा व अन्य अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजक मंडल ने देशवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाएं ताकि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माता की विरासत को उचित स्थान मिल सके।


