मुरादाबाद

मुरादाबाद में तालाब में नहाने गए तीन लोगों की मौत, खेत से लौटते वक्त हुआ हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से काम कर लौट रहे तीन युवक-युवतियां तालाब में नहाने उतरे और डूबकर उनकी मौत हो गई। मरने वालों में दो युवतियां और एक युवक शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
धान की रोपाई करने खेतों में गए थे
मृतकों की पहचान 19 वर्षीय आसिया पुत्री सलीम, 20 वर्षीय सानिया पुत्री अकबर, ग्राम गुरेर निवासी और 17 वर्षीय सहजान पुत्र सलाम, निवासी महमूदपुर माफी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों अपने अन्य साथियों के साथ धान की रोपाई करने खेतों में गए थे। शाम को लौटते वक्त वे चनिया तालाब में नहाने लगे, इसी दौरान गहराई में चले जाने से डूब गए। गांव वालों ने डूबते हुए देखा तो शोर मचाया, लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने  और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button