अमेठी
राजेश अग्रहरि ने परिवार के साथ की कालिकन भवानी की आरती,
अमेठी में सुख, समृद्धि और शांति के लिए मातारानी की आराधना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी संग्रामपुर। शारदीय नवरात्र में अष्टमी के दिन देवी मंदिरों में पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण की धूम रही। जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रतिष्ठित उद्योगपति राजेश अग्रहरि, अपनी पत्नी और पूर्व चेयरमैन चन्द्रमा देवी के साथ कालिकन भवानी धाम में आरती में शामिल हुए और मां से अमेठी संसदीय क्षेत्र में सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली के साथ देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की।
आरती के बाद राजेश अग्रहरि ने श्रद्धालुओं और माता रानी के भक्तों को फल एवं फलाहार का वितरण किया।
राजेश अग्रहरि के साथ आरती में परिवार के सदस्य, अग्रहरि मसाला उद्योग के कार्मिक, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष हरिकेश श्रीवास्तव रामू सिंह अनिल पाल, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

