भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा में एक भाई ने ज़मीनी विवाद में अपने भाई को डंडे से पीट कर व कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हापुड़ पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों का आपस में विवाद था। डंडे से वार कर भाई ने भाई को घायल कर दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भाइयों में विवाद हुआ था।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा में भाइयों में किसी ज़मीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई 40 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र भूप सिंह पर डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद वीरेंद्र घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जिसने बुधवार को दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


