नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर रात बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीन शातिर चोरों—आस मोहम्मद, सद्दाम खान और योगेश, निवासी गांव गिनोरा शेख, बुलंदशहर—को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा-खोखा कारतूस, मंदिरों से चुराए गए घंटों के टुकड़े, चोरी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने हाफिजपुर और बाबूगढ़ क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।



