ललितपुर
मां जगदम्बा के दरबार में गरबा-डाण्डिया खेलकर मनाया उत्सव
मां शारदा बिहार कालोनी में हुआ भव्य और दिव्य आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। मां भगवती के नौ दिनों तक सजे भव्य और दिव्य पाण्डालों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम पूरे जिले में देखी गयी। यहां पुरुषों ने जहां एक ओर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में भजन-कीर्तन और सुन्दर काण्ड जैसे पाठ का दिव्य आयोजन किया तो वहीं बालिकाओं-महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के प्रतीक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया। इसी क्रम में शहर में जगह-जगह सजे मां भवानी के पाण्डालों में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हुये। मां शारदा बिहार कालोनी में सजायी गयी मां जगदम्बा के दरबार में भव्य गरबा व डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कालोनी की सभी माताओं- बहनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी। मां जगदम्बा के दरबार के समक्ष गरबा व डांडिया खेलकर उत्सव को मनाया। बताया गया कि गरबा जीवन के चक्र का प्रतीक है। गरबा व डांडिया शक्ति पूजन के अनुष्ठान हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभा ताम्रकार ने की, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में कालोनी में निवासरत माताओं-बहनों का भरपूर योगदान रहा। इस दौरान अंतिम जैन, पूनम राठौर, रजनी बुन्देला, ऊषा शर्मा, अहिल्या शर्मा, ज्योति ताम्रकार, अलका अग्रवाल, सरोज जैन, पूर्णिमा जैन, आकृति, मनीषा, मेघा, रूचि, शशि जायसवाल के अलावा अनेकों महिलाएं शामिल रहीं।


