सिंगरौली

मोरवा पुलिस द्वारा डीजल चोरो को जयन्त खदान से किया गया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल निर्देशन एवं गौरव पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिंगरौली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह की टीम के द्वारा 04 डीजल चोरो को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी में बताया गया कि मोरवा पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान सूचना मिली कि जयन्त खदान मे कुछ अज्ञात चोरो द्वारा डीजल चोरी किया जा रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल मोरवा पुलिस जयन्त खदान मे पहुंचकर जो डम्फर पार्किंग की घेराबंदी किये तो उक्त चोर पुलिस को देखकर जरीकेन व पाइप छोडकर भागने लगे तब पुलिस द्वारा 04 चोरों को डीजल एवं पाइप सहित पकड लिया गया। एवं फरार आरोपी महेश शुक्ला निवासी निगाही मोड तथा आकाश सिंह निवासी ग्राम भाडी दोनो भाग गये जिसकी पता तलाश जारी है पकडे गये डीजल चोरो से उनका नाम पूछा गया जो अपना अपना नाम क्रमशः 1. लाला रावत पिता अनुज रावत उम्र 31 वर्ष निवासी अमरपुर थाना बहरी जिला सीधी हाल निगाही मोड़ नर्सरी के बगल में थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म.प्र.), 2. राजकुमार गुप्ता पिता मिश्रीलाल गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी निगाही मोड़ थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म.प्र.), 3. तेजमन बसोर पिता श्रीराम भजन बसोर उम्र 31 वर्ष निवासी नंदगांव थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म.प्र.), 4. अविनाश कुमार बसोर पिता शिवराम बसोर उम्र 21 वर्ष निवासी नंदगांव थाना नवानगर हाल रामलखन साहू का मकान शमसान घाट जयंत थाना विध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) सभी चोरो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा सभी डीजल चोरो को जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में सउनि. संतोष सिंह, सउनि.गुलाब प्रसाद, सउनि. संजीत सिंह, सउनि. पिन्टू राय, प्र. आर. कुलदीप शर्मा, प्र. आर. रामकुमार बागरी, आर. सौरभ सिंह की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button