
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राज्य-स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन सुपर लीग के मुकाबले रोचक रहे गुरूवार को प्रात:कालीन सत्र मे हुए 19 वर्ष वर्ग में खैरथल -तिजारा ने उदयपुर को,शार्दूल एकेडमी बीकानेर ने झुंझुनु को हरा कर मुकाबले जीते
झुंझुनू एकेडमी ने भीलवाड़ा को हरा कर अपने मुकाबले जीते 17 वर्ष वर्ग के प्रात:कालीन मुकाबलों मे शार्दूल एकेडमी बीकानेर ने जोधपुर को,चुरू ने झुंझुनू को,सीकर ने कोटपूतली -बहरोड को हराया मिली जानकारी के अनुसार दशहरा त्योहार के कारण सांयकालीन सत्र के मुकाबलें नही खेले गये



