
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। एन. एच. 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में माता वैष्णो देवी के दरबार पर नवरात्र में कार्यक्रम हुए। पुजारी प्रेम देवी ने बताया कि गुरु मां राजल बाईसा के सानिध्य में मैया रानी के दरबार पर नौ दिन तक अखंड दीपक व जोत जली। नवमी के दिन वैष्णो देवी को हलवा, पूड़ी पंचमेवा का भोग लगाया गया। साथी भैरू बाबा व बालाजी महाराज के लड्डू, पेड़ों का भोग लगाया गया। इसके बाद काफी कन्याओं को जिमाने के साथ ही फल दिए गए। कन्याओं के चरण धोए और तिलक व कलाई पर मोली बांधी व चूनरी ओढ़कर पूजा की गई। माता के दरबार पर बावड़ी रींगस, श्रीमाधोपुर, खंडेला, सीकर, जयपुर,दिल्ली, मलिकपुर, लामिया सहित आसपास के गांव व दूरदराज से आए भक्तों ने हाजिरी लगाई। भक्तों ने नारियल, मिठाई चढ़ाकर मन्नत मांगी। भक्तों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से हर साल शारदीय नवरात्रा में नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम होता है। भक्तों के अनुसार माता के दरबार में जो सच्चे भाव से आता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती है। फूडिस्टो फ्रेंचाइजी के निदेशक प्रेम सिंह मावलिया, शंकर लाल मालविया, लोकेश ढाका, गिरधारी साबू, सरोज साबू, प्रियंका साबू, कल्पना साबू, मालता बडग़ुर्जर, शिवदयाल बडग़ुर्जर, सुनील यादव काफी भक्तों मौजूद रहे।



