बागपत

नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत की अध्यक्ष सपना अपने पति दीपक कुमार, अधिशासी अधिकारी अंकित शर्मा, लिपिक वत्सलिपिक, तथा नगर पंचायत के कर्मचारी सहदेव शर्मा, विनोद कुमार, प्रदीप, विशाल कुमार, अनुज कुमार और संजय कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के विचारों और आदर्शों को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर पंचायत परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर सफाई अभियान भी चलाया।

नगर पंचायत अध्यक्ष सपना ने कहा कि “महात्मा गांधी के बताए मार्ग आज भी प्रासंगिक हैं। समाज को मजबूत बनाने के लिए हमें उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारना होगा।”

इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की शपथ ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button