गाजियाबाद
राहुल गांधी को धमकी मामले में कांग्रेस ने थाना टीला मोड़ में दिया प्रार्थना पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद । थाना टीला मोड़ में आज उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव अकबर चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर अपना प्रार्थना पत्र थानाप्रभारी व ए सी पी को एफ आई आर दर्ज करने के लिए सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को दिए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पिंटू महादेवन ने एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद आदरणीय श्री राहुल गांधी के खिलाफ गंभीर टिप्पणी करते हुए उनके सीने में गोली मारने की बात कहते हुए धमकी दी। कांग्रेसजनों का कहना है कि यह टिप्पणी मात्र आवेश में कही गई बात नहीं बल्कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत विपक्ष के नेता को डराने का एक प्रयास है।
अकबर चौधरी ने कहा कि “राहुल गांधी देशभर के लोगो के लिए न्याय की लड़ाई में हमेशा देश की जनता और किसानों के साथ खड़े रहते हैं। इस तरह की धमकियां भाजपा की गंदी मानसिकता और तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर करती हैं। यदि भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन के खिलाफ पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।”
टीला मोड़ थानाप्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपते समय कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें गाजियाबाद कांग्रेस सेवादल एवं जिला अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, वार्ड 64 व 66 मंडल अध्यक्ष मुन्तयाज सैफी, महानगर सचिव हरेंद्र शर्मा, वार्ड 90 अध्यक्ष शमशेर सैफी, वार्ड 37 अध्यक्ष अमीर अहमद, मुरसलीन चौधरी, शाहनवाज सैफी, आशु सैफी, इरफान, निजामुद्दीन, कमरूल, समिर, सोहेल चौधरी, जुनेद सैफी, शाकिब, अलाऊदीन, नदीम चौधरी, सोहेल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रमुख रुप से शामिल हुए



