श्योराण खाप ने सभी खाप चौधरियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मोदीनगर : श्योराण खाप उत्तर प्रदेश द्वारा गांव रोरी मे सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रमोद श्योराण अंगदपुर जोहडी ने की व सभा का संचालन नरेन्द्र श्योराण रोरी ने किया। इस समारोह मे दूर दूर से श्योराण पहुंचे। सुजानगढ राजस्थान के रणसिंह श्योराण ने जल्द ही श्योराण डायरेक्टरी बनाने की घोषणा की। पूर्व डीएसपी राजेन्द्र सिंह श्योराण चंडीगढ़ ने अपने उदबोधन मे समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने को कहा। यदि किसी युवा को आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा प्राप्त नही हो पा रही है। तो उनको आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया। इस सभा के मुख्य अतिथि सर्व खाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने सभा को सबोधित करते हुए कहा हमारे समाज मे नशा , दहेज प्रथा व मृत्यु भोज पर बहुत अधिक खर्च करने की कुप्रथा बढ रही है। हम सभी को इन बुराईयो को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। आचार्य श्री राम निवास जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया व सभी को त्याग तपस्या का मर्म समझाया। श्योराण खाप चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य ने चौधरी सुभाष बालियान सर्व खाप मंत्री व चौधरी शरणवीर सिंह देशवाल खाप , चौधरी वरुण सिंह सहरावत खाप , चौधरी सुखपाल सिंह घणघस खाप, चौधरी जितेंद्र सिंह धामा खाप , चौधरी गजेन्द्र सिंह अहलावत खाप, चौधरी सचिन बुडियान खाप, चौधरी बालिस्टर सांगवान खाप, चौधरी ओमपाल सिंह डांगी खाप, राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह व सामाजिक कार्यकर्ताओं व खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर व श्योराण खाप का सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलराम सिंह रोहटा, अरुण श्योराण अंगदपुर जोहडी, जाकिर श्योराण अंगदपुर जोहडी, अयूब श्योराण अंगदपुर जोहडी, चौधरी उदयवीर सिंह नोएडा, सोमवीर श्योराण बढदू भिवानी, कवंरपाल श्योराण गेसूपुर, मोहित श्योराण सोनीपत, संजीव व बबलू श्योराण चौबला, सुनिल श्योराण बढेडी, सबोद श्योराण पटटी, बिशन सिंह श्योराण पटटी, जयराज प्रधान जी मालैंडी, थाम्बेदार नरेश श्योराण, रोरी से दादा रामनारायण कुलदीप श्योराण, राजीव प्रधान , संजय श्योराण, प्रकाश चौधरी , ओमपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह , वेदपाल सिंह , मनोज कुमार, चमन सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ने प्रति वर्ष इस तरह का एक बडा कार्यक्रम करने का सुझाव दिया।




