खैरथल
विद्यार्थी सीखेंगे सिंधी भाषा और संस्कृति प्रत्येक रविवार को लगेंगी कक्षाऐं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। एनसीपीएसएल एवं भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शहर के आनंद नगर कॉलोनी स्थित गुरु मांगलगिरी सन्यास आश्रम (शिवालय) परिसर में गुरुवार को सिंधी भाषा कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानानी, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री प्रताप सिंह कटहरा, प्रदेश मंत्री राजकुमार दादवानी, जिलाध्यक्ष अशोक महलवानी, युवा इकाई जिलाध्यक्ष विजय बच्चानी, इकाई अध्यक्ष नत्थूमल रामनानी, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश माखीजा, बाबूलाल गोरवानी, महिला संगठन जिलाध्यक्ष नीतू खजनानी, अध्यक्ष सिमरन रोघा एवं सचिव निशा बालानी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी सुपरवाइजरों ने 17 सिंधी शिक्षा मित्रों द्वारा संचालित 25 कक्षाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन कक्षाओं में लगभग 408 विद्यार्थियों को सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स एवं एडवांस डिप्लोमा कोर्स की जानकारी दी गई और उन्हें सिंधी भाषा व संस्कृति का शिक्षण प्रारंभ कराया गया।
