पत्नी द्वारा पति पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप का मामला .
घटना का कराया जाएगा सीन रीक्रिएट .. साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद होगी कार्यवाही - विनीत भटनागर , अपर पुलिस अधीक्षक
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) — यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस करेगी घटना रिक्रिएशन । मृतक आरिश की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था । फिलहाल अभी तक आरोपी पत्नी अभी तक फरार है।घटना 8 अगस्त को हुई थी जबकि पुलिस ने 10 दिन के बाद 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया था ।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि , आठ अगस्त की घटना है । आरिश नाम के व्यक्ति जो गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रहते थे। उनके द्वारा आत्महत्या करने की सूचना थाने पर प्राप्त हुई । साथ में पंचायतनमा पोस्टमार्टम कराया गया था। आठ दिन बाद मृतक की मां की तरफ से तहरीर दी गई थी और बताया कि बेटे की पत्नी ने ही उसकी हत्या कर दी है। इसकी गंभीरता को देखते हुए अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना का सीन रिक्रेशन कराया जाएगा। और साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



