रामपुर शाहबाद

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से क्रेडिट कार्ड से कटे पैसे वापस लौटाए।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बीते मंगलवार को क्रेडिट कार्ड द्वारा पैसे काटे जाने की शिकायत मेराज अली निवासी ग्राम चतरपुर ने थाना शाहबाद में दर्ज कराई उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए विनोद कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान द्वारा साइबर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में विद्यासागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक रामपुर व अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल आफिसर साइबर अपराध तथा हर्षिता सिंह क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध महोदय के कुशल नेतृत्व में उक्त प्रकरण में आर.पी. सिंह निरीक्षक प्रभारी साइबर सेल थाना शाहबाद स्तर पर गठित साइबर टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर त्वरित कार्यवाही करते हुए।शिकायतकर्ता के 24954 रुपये की धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में तीस सितम्बर को वापस करायी गयी।मेराज अली को यह भी बताया गया है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर, आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्राड धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर सेल थाना शाहबाद जनपद रामपुर से सम्पर्क करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button