अमरोहा

अमरोहा में फंदे पर लटकता मिला पति-पत्नी का शव

परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, दंपती को नीचे उतारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील में आदमपुर थाना क्षेत्र के सूबरा गांव में गुरुवार रात पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। उनके शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। शुक्रवार सुबह परिजनों ने दरवाजा खोला तो घटना का पता चला। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय विजय (पुत्र बुद्धा) और उनकी पत्नी भुरिया के रूप में हुई है। मृतक विजय का शव कमरे में पंखे पर लटका हुआ था जबकि बराबर में स्थित पत्नी भूरिया का शव एक कुंडे में साड़ी के सहारे लटका हुआ था। माता-पिता की मौत से बेटे देवेंद्र, आदेश बेटी बबली का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने तत्काल दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। मृतक पति-पत्नी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button