कानपुर
परेड रामलीला में रावण वध पर जय श्री राम का उदघोष हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : औद्योगिक नगरी कानपुर में विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया परेड रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और लंका अधिपति रावण का महासंग्राम हुआ। भगवान राम ने रावण का वध किया तो चारों ओर से जय जय श्री राम का उदघोष होने लगा इसके पश्चात ड्रोन शो और लेजर शो के साथ आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। सतरंगी रोशनी और म्यूजिक के बीच हो रही आतिशबाजी से माहौल भक्ति मयी हो गया। धार्मिक भजनों बीच आतिशबाजी और सतरंगी रोशनी हर किसी को लुभा रही थी। आतिशबाजी के समापन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके पूर्व रामलीला भवन मेस्टन रोड से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शंकर पार्वती प्रथम पूज्य गणेश की झांकी लोगों को खूब भाई। भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की झांकी,महाकाली जी की झांकी,भगवान राम के अयोध्या आगमन की झांकी, खूब पसंद की गई। बैंड बाजा के साथ चल रही झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रभु राम और लक्ष्मण की जगह-जगह आरती की गई। श्रद्धालु भक्तों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की इस मौके पर प्रधानमंत्री कमल किशोर अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग,मंत्री अमरनाथ मेहरोत्रा,मंत्री आलोक अग्रवाल,श्रृंगार समिति संयोजक जगत नारायण गुप्ता, झांकी समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल,सहसंयोजक लोकेश अग्रवाल,सह संयोजक श्याम सिंह राजोरिया,अजय अग्रवाल,संदीप निगम,अर्पित सिंह और शिवम जौहरी मौजूद थे।



