अमरोहा

एक ही दिन में आठ से ज्यादा लोगों को कुत्ते ने काटा

दो की हालत नाजुक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमरोहा हसनपुर कोतवाली नगर में कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में आठ से अधिक राहगीरों पर हमला कर घायल कर दिया। शुक्रवार की सुबह नगर में एक ही स्थान पर कुत्ते ने हमला कर आठ से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। वही दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नगर के रहरा बस स्टैंड पर एक ही कुत्ते ने हमला कर 12 वर्षीय फैंज आलम, 35 वर्षीय प्रतीक अग्रवाल, 55 वर्षीय संतोष चौहान, 35 वर्षीय समीर, 55 वर्षीय गंगासरन, 30 वर्षीय वकील सहित दो अन्य लोग शामिल हैं। कुत्ते के काटने से सभी के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन के द्वारा अलग-अलग सभी घायलों को सीएचसी लाया गया।जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया। लेकिन उपचार के दौरान संतोष कुमार एवं प्रतीक अग्रवाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।लगातार कुत्तों के हमले से नगर वासियों में दहशत है। लोगों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने और रोकथाम के ठोस इंतजाम की मांग की है।सीएचसी अधीक्षक डॉ ध्रुर्वेन्दर सिंह ने बताया कि सभी घायलों का तुरंत इलाज किया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button