अमरोहा

अमरोहा में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी तथा अश्लील फोटो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया और क्षेत्राधिकारी हसनपुर दीप कुमार पंत के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौशिन्दर पुत्र फतेह सिंह, निवासी ग्राम रूखालू, थाना हसनपुर के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक सोनू कुमार की तहरीर पर गुरुवार को बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में कौशिन्दर ने स्वीकार किया कि उसने एक फेसबुक ग्रुप से हिंदू देवी की अश्लील फोटो और आपत्तिजनक पोस्ट कॉपी कर अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की थी। उसने अपनी गलती पर पछतावा व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button