पाकुड़

उपायुक्त सह- अध्यक्ष वाटरशेड सेल सह डाटा सेंटर पाकुड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक

The meeting was chaired by Deputy Commissioner cum Chairman Watershed Cell cum Data Center Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त सह- अध्यक्ष वाटरशेड सेल सह डाटा सेंटर पाकुड़ की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में वाटरशेड सेल सह डाटा सेंटर पाकुड़ की परियोजना वाटरशेड विकास घटक- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (प्रखण्ड लिट्टीपाड़ा) एवं वाटरशेड विकास घटक 02- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 (प्रखण्ड पाकुड़) की समीक्षा की गई। उक्त परियोजनाओं का क्रियान्वयन कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रखंड, पाकुड़ द्वारा किया जा रहा था, किन्तु उनके द्वारा अब परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी से मुक्त होने हेतु अधियाचना की गई। उक्त परिप्रेक्ष्य में उपायुक्त द्वारा निर्णय लिया गया कि वाटरशेड विकास घटक- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 (लिट्टीपाड़ा) के लिए जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पाकुड़ को परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी नामित किया जाए। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0, वाटर शेड विकास घटक-02 (पाकुड़) के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, पाकुड़ को परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी नामित किया जाए। साथ ही विभाग को इस संबंध में अवगत कराने हेतु आवश्यक निदेश भी दिए गये। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले में चल रही प्रत्येक परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन है। PMKSY-2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण, भूमि सुधार, कृषि एवं आजीविका आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना प्राथमिकता है। नई एजेंसियों के माध्यम से कार्यों की गति तेज होगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस बैठक में *उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना प्रबंधक WCDC पाकुड़, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ WCDC पाकुड़ एवं लेखापाल WCDC पाकुड़ उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button