ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर कोतवाली नगर के रहरा अड्डे पर ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर । टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं हादसे से की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक एवं चालक को कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी फतेह सिंह पुत्र हेतराम सिंह 55 वर्षीय किसी काम से बाइक से नगर को आ रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक नगर के रहरा अड्डे पर महाराणा प्रताप चौराहे के निकट पहुंची तो पीछे से आ रहे हैं टमाटर लदे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार फतेह सिंह बाइक से गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चे एवं पत्नी सरोज को रोते बिलखते छोड़ा है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक टमाटर से भरा ट्रक नासिक से अमरोहा जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल द्वारा बताया गया कि ट्रक एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही ट्रक एवं चालक को हिरासत में ले लिया गया हैं।
दुर्घटना स्थल पर मौजूद बाइक के नंबर प्लेट से कारी मस्कट के बाद हुई घटना में मृत अधेड़ की पहचान



