ललितपुर
प्रोजेक्ट नई किरण में दो परिवार फिर हुये एक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में एसपी मो.मुश्ताक के निर्देशन में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों के समझाने पर दो परिवार में आपसी सुलह के आधार पर समझौता कराया और पांच मामलों में अग्रिम तिथि दी गई। इस दौरान सदस्य अजय बरया, डा.दीपक चौबे, सुधा कुशवाहा, डा.जनक किशोरी शर्मा, डा.एस.पी.पाठक, डा.संजीव शर्मा, एड.अरमान कुरैशी, महिला थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला, महिला आरक्षी सिमरन, महिला आरक्षी दीपिका आदि शामिल रहीं।




