बेतुल
बैतूल आप की मासिक बैठक में आगामी संगठन निर्माण जनसंवाद कार्यक्रम पर हुई विशेष चर्चा
प्रदेश प्रभारी की अगुवाई में तय हुई जिला स्तरीय आंदोलन की रूपरेखा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आम आदमी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को खंजनपुर स्थित सिल्वर स्टेटस मैरिज लॉन में संपन्न हुई। इस बैठक में जिलेभर से आए वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रतिमाह आयोजित की जाने वाली इस प्रथम साप्ताहिक बैठक में संगठन की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी ज्वलंत मुद्दों पर आम आदमी पार्टी चरणबद्ध तरीकों से आंदोलन करेगी और सरकार का हर स्तर पर घेराव करेगी।
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गायकवाड़ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में विशेष रूप से अजय सोनी प्रदेश संयुक्त सचिव, शंकर पेंदाम जिला उपाध्यक्ष, मंजू छिपने, विनोद जगताप, ईश्वर दास साबले, संतोष देशमुख, अशोक सोनारे, जितेंद्र देशमुख, कैलाश बेले, समीर रिजवी, सिराज खान, संदीप खातरकर, आशीष ठाकरे मुन्नालाल विश्वकर्मा ,श्री राम मानकर,दिलीप पड़लक,विशाल भालेकर,अरविंद गीद ,निरंजन भालेकर,भगवानदास चढ़ोकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर,शहीद भगत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की कोर कमेटी में अजय सोनी को सदस्य के तौर पर शामिल करने पर स्वागत किया गया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और जिले में जनसरोकार के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि जिले की जनता के साथ हो रहे अन्याय और उपेक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी होगी।




