अमेठी
डॉ फूल कली को मिला शब्द शिल्पी एवार्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी की प्रधानाचार्या डा. फूलकली गुप्ता को शिल्पी एवार्ड मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। शायरा, कवयित्री और कहानीकार के रूप में पहचान रखने वाली डॉ. फूलकली गुप्ता को लाइफ स्टाइल फाउंडेशन द्वारा एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के सभागार में फाउंडेशन के सीओ केके गुप्ता ने शिल्पी एवार्ड से सम्मानित किया। डा. गुप्ता ने साहित्य, क्रीड़ा, स्काउट गाइड, नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण, लैंगिक समानता, कोविड-19 सहित अन्य अनेकों सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रियता से भाग लिया है। सम्मान मिलने पर
विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के कई गणमन लोगों ने खुशी जताई है।

