झुंझुनू

हीरवाना गौशाला मे गायों के लिए गौपुरी एवं कर्मचारियों के लिए किया प्रसादी का आयोजन 

नर सेवा ही नारायण सेवा है... लक्ष्मण दास महाराज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। क्षेत्र की श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान चंवरा-हीरवाना में रविवार को बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में गौ माता के लिए गौपुरी एवं स्टाफ के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया। पूर्व अध्यापक हीरालाल खरबास परिवार ने 6 किवंटल का मीठा दलिया बनाकर गायों को खिलाया। इससे पूर्व पंडित मुकेश दाधीच ने मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का पूजन करवाया। वही खरबास परिवार द्वारा गौशाला स्टाफ एवं कर्मचारियों के लिए खीर जलेबी प्रसादी का आयोजन भी किया गया। गौशाला संरक्षक लक्ष्मण दास महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा निकालकर गौमाता और निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। प्राणी मात्र की सेवा करना ही मनुष्य का परम धर्म है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान गौशाला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, सुभाष बराला, रामेश्वर बराला, कन्हैयालाल रावत, सुमेर शर्मा, राजेंद्र खरबास, सुभाष खरबास, राजकुमार खरबास, देवेंद्र खरबास, राजवीर खरबास, मनीष जांगिड़, सुमेर ओला, मुकेश झाझड़िया, जय किशन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पवन खरबास सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button