पाकुड़

जिले में सोमवार को मनाया जायेगा राशन आहार दिवस

Ration Food Day will be celebrated in the district on Monday

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले में कल ‘राशन आहार दिवस’ मनाया जायेगा। इस अवसर पर सभी लाभुक अपने नजदीकी पीडीएस डीलर से राशन प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त ने यह भी कहा कि राशन लेने के उपरांत यदि किसी लाभुक को अपने नाम या कार्ड में सुधार करवाना हो, ई- केवाईसी करानी हो या डिलीशन करवाना हो, तो यह सुविधा भी सभी पीडीएस दुकानों पर उपलब्ध होगी। साथ ही, सभी पीडीएस दुकानों में उन लाभुकों को धोती और साड़ी का वितरण किया जाएगा जिन्होंने अभी तक यह लाभ नहीं लिया है। जिले के वरीय पदाधिकारी सभी पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करेंगे और प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आहार दिवस कार्यक्रम पर निगरानी करेंगे। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी लाभुकों से अपील किया कि वे अपने नजदीकी पीडीएस दुकानों पर पहुंचकर राशन और अन्य सुविधाओं का लाभ अवश्य ले।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button