पाकुड़

डीसी नवनियुक्त चौकीदारों के साथ की बैठक, दुर्गापूजा में बेहतर ड्यूटी के लिए की प्रशंसा

DC holds meeting with newly appointed Chowkidars, praises them for their excellent performance during Durga Puja

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ । उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के नवनियुक्त चौकीदारों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने दुर्गापूजा के दौरान चौकीदारों द्वारा की गई अनुशासित एवं सतर्क ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस प्रशासन की जमीनी इकाई के रूप में गांवों एवं वार्डों में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपायुक्त ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सदैव सतर्क रहें, नियमित गश्त करें और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। उन्होंने आगे कहा कि चौकीदारों का योगदान शासन की योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी अहम है, इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी चौकीदारों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा में आपने जिस सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, वही भावना आगे भी बनी रहनी चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button