महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित होने पर वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर : प्रदेश सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करने पर वाल्मीकि समाज द्वारा बैठक कर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और आपस में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। शनिवार को नगर की बाल्मीकि बस्ती स्थित भाजपा नेता संजय सहदेव के आवास पर वाल्मीकि समाज की एक बैठक का आयोजन हुआ बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना था। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संजय सहदेव द्वारा कहा गया कि भाजपा प्रदेश मंत्री अतुल वाल्मीकि से एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी अमित वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री एवं संगठन के समर्थ वाल्मीकि समाज की मांग रखी उसका नतीजा यह निकला कि मुख्यमंत्री द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जिससे वाल्मीकि समाज में खुशी का माहौल है और वाल्मीकि समाज मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता है। बैठक के अंत में वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर ऋषि पाल तोमर वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, भगवत गीता, बालवीर, दीपक, बिजेंदर, विक्की , चंद्र ,उमेश, आकाश बडगूजर, राज वाल्मीकि, पारुल टांक ,रोहन वाल्मीकि, निक्कू वाल्मीकि, विवेक वाल्मीकि, तरुण, लखन वाल्मीकि, अभिषेक, अनुज वाल्मीकि, ध्रुव वाल्मीकि ,आदि मौजूद रहे



