बरेली

बवाल के बाद अब अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ सोमवार को दोपहर 1:30 बजे कटघर किला क्रॉसिंग के निकट अपनी मार्केट के बाहर अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान दुकानों के बाहर और नाले-नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई जहां हुई है, वह स्थान कटघर पार्क के बाहर का है। कुछ ही दिनों में नगर निगम यहां एक पार्क विकसित करने वाला है। आसपास के लोगों ने बताया कि अतिक्रमण हटाकर  नगर निगम ने सही काम किया है लेकिन अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण है। उस पर भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
जहां के बवाल के आरोपी, वहां हुई कार्रवाई 
बवाल में जहां के आरोपी ज्यादा शामिल थे, नगर निगम का अभियान उन इलाकों में चल रहा है। इससे पहले सैलानी में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई थी। सैलानी के कई लोग भी 26 सितंबर के बवाल में आरोपी बनाए थे। अब सोमवार को दोपहर नगर निगम की टीम ने कटघर के किला मार्केट वाले इलाके में अभियान चलाया। प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सीबी जोशी का कहना है कि यह नगर निगम की एक नियमित कार्रवाई है जो आगे भी जारी रहेगी। प्रवर्तन दल के प्रभारी एक जेसीबी और 30 से अधिक कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button