रामपुर शाहबाद

शाहबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाकियू टिकैत के लोगों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
रामपुर शाहबाद। सोमवार को शाहबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। इस दौरान बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्पअर्पित कर उनको याद किया गया। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 90वीं जयंती को जागृति दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सभी किसानों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख सचिव चौधरी सुनील कुमार, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, युवा तहसील अध्यक्ष नवनीत चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button