मुरादाबाद

मिशन शक्ति अभियान

छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली अधिकारी की जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं के सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से “एक दिन का अधिकारी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों की जानकारी प्राप्त की और अपने नेतृत्व कौशल को निखारा।
छात्राओं ने कहा कि एक दिन का अधिकारी बनकर उन्हें गर्व महसूस हुआ 
मुरादाबाद के देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा रितु गर्ग को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) का पद भार सोंपा गया और छात्रा इरम फातिमा को सह जिला विद्यालय निरीक्षक का पद भार सोंपा गया l रितु गर्ग को वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने वर्तमान में चल रही कार्यालय गति विधिओ से अवगत कराया और उन्हें कार्यालय का निरीक्षण भी कराया। छात्रा ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों, कार्यालय की कार्यप्रणाली और शिकायत निस्तारण प्रणाली की जानकारी साझा की।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने इरम फातिमा को विभागीय काम काजो की जानकारी दी और कार्यालय कर्मचारियों से मिलवाया। इस दौरान इरम ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना, जिससे उसमें नेतृत्व और समाधान कौशल का विकास हुआ।
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत तानिया, छात्रा राजकीय हाई स्कूल हुसैनपुर छिरावली, को जिला वित्त एवं लेखा अधिकारी बनाया गया। जिला वित्त एवं लेखा अधिकारी राकेश कुमार मौर्य ने तानिया को विभागीय वित्तीय प्रक्रियाओं, वेतन और बजट संचालन के बारे में जानकारी दी। तानिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर वित्तीय कार्यप्रणाली को समझा।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को प्रशासनिक कार्यों का अनुभव देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्राओं के आत्मविश्वास और भविष्य में क्षमता को बढ़ावा देती है।
छात्राओं ने कहा कि एक दिन का अधिकारी बनकर उन्हें गर्व महसूस हुआ और यह अनुभव उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल से आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति की नोडल बबिता मेहरोत्रा, बलवीर सिंह, मुक्ता अग्रवाल, सुनीता चौधरी सहित कई अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। यह आयोजन छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button